वोट के लिए नेता क्या क्या नहीं कर रहे, लेकिन सपा नेता मुलायम सिंह यादव तो बाकायदा धमकी देने पर उतर आएं हैं। भरी सभा में मंच से यूपी के शिक्षामित्रों को दो-टूक कह दिया कि साइकिल पर ही बटन दबाना, वरना नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
लगता है उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की साइकिल 2014 लोकसभा चुनावी सफर में पूरी रफ्तार से दौड़ती दिखाई नहीं दे रही। राह में कई बड़े-बड़े रोड़े हैं जिनमें से सबसे बड़ी बाधा नरेन्द्र मोदी के रूप में सामने खड़ी है। तमाम चुनावी सर्वे बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। ऐसे में नेताजी करें तो क्या करें? नतीजतन अपनी साइकिल को दौड़ाने के लिए अब उन्हें धमकी का सहारा लेना पड़ रहा है और इसका निशाना बने यूपी के शिक्षामित्र। मुलायम सिंह यूपी के बुलंदशहर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे और वहीं नेता जी ने सख्त शब्दों में चेतावनी दे डाली कि अगर साइकिल पर बटन नहीं दबाया तो अपनी नौकरियों से हाथ धोने को तैयार रहें।
बुलन्दशहर से जेपी जिंदल (दमन क्रांति से)
बुलन्दशहर से जेपी जिंदल (दमन क्रांति से)
.jpg)
No comments:
Post a Comment