अभिनेता सिद्धार्थ
मल्होत्रा ने रामलाल के समर्थन में रेहड़ी लगाकर बेची सब्जियां...
\
मंजिलें उनको मिलती
हैं, जिनके सपनों में जान होती है,
सिर्फ पंखों से कुछ
नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
हिन्द प्रहरी ने 18
फरवरी 2014 के अंक में हरियाणा के पर्वतारोही रामलाल शर्मा की खबर प्रकाशित की थी
जो एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बावजूद, राज्य सरकार की उपेक्षा के चलते रोजी-रोटी
कमाने के लिए सब्जियों की रेहड़ी लगाने को मजबूर थे.., और आज हमें यह खबर प्रकाशित
करते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि आखिरकार रामलाल के कोशिशों और संघर्ष को वो
सम्मान मिल गया जिसके वो हकदार थे। रामलाल अब कलर्स पर 28 अप्रेल से प्रसारित होने
वाले रिएलिटी शो ‘मिशन सपने’ में अपनी कहानी और
सपनों के बारे में पूरी दुनिया को बताते दिखाई देंगे। इस रिएलिटी शो में देश भर से
दस ऐसे प्रतिभागियों की कहानियां दिखाई जाएंगी जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और
अभावों के बावजूद अपने सपनों को साकार किया है। इन्हीं में से एक रामलाल शर्मा भी
हैं।
मिशन सपने में
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके संघर्ष की दास्तान दिखाने के लिए रेहड़ी लगाकर
फुटपाथ पर सब्जियां बेचते नज़र आएंगे। सोनाली बेन्द्रे, सलमान खान, करन जौहर, राम
कपूर जैसे बहुत से सितारों ने रामलाल के साहस की प्रशंसा की है। अब रामलाल सात
महाद्वीपों की यात्रा करना चाहते हैं और फिल्मी सितारों ने उनके इस सपने को पूरा
करने के लिए हर संभव सहायता देने का वादा किया है। देश औऱ राज्य के साथ-साथ फिल्मी
सितारों का भी दिल जीतने वाले रामलाल को बस एक ही मलाल है कि राज्य सरकार ने
उन्हें एक छोटी सी नौकरी भी नहीं दी जिससे वो सम्मान की जिंदगी बिता सके। उन्हें
उम्मीद है कि शायद उनकी इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकार की नींद टूटे और वो उनको
नौकरी देने के बारे में ठोस फैसला ले।
चित्रलेखा अग्रवाल


.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
-page-001.jpg)
No comments:
Post a Comment