इस संवत्सर का नाम प्लवंग है यह
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होकर ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तक रहेगा। एक जून 2014 को कीलक नामक संवत्सर प्रवेश करेगा। वर्ष के प्रवेश में प्लवंग संवत्सर
होने के कारण सम्पूर्ण वर्ष में एक संकल्प आदि इसी का स्मरण किया जायेगा। इस वर्ष
के राजा तथा मन्त्री दोनो ही चन्द्र होने से देश का शासक वर्ग नैतिकता से युक्त शासन
करेगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारत की स्थिति ठीक रहेगी। भारत के पड़ोसी देश भी
भारत के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेगें। वर्ष लग्न की दृष्टि से लग्नेश
वृहस्पति केंद्र स्थित होने से व्यापार के क्षेत्र में अधिकतर राष्ट्रों से
सम्बन्ध बना रहेगा। दैवीय घटना की
संम्भावना बनी रहेगी। भारत में मंहगाई यथावत रहेगी। किसानों के लिए फसल को लेकर
समस्या हो सकती है क्योंकि असामयिक वर्षा के योग है।
विविध राशियों पर
प्रभाव
मेष - इस राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य शुभदायक रहेगा। पारिश्रमिक कार्यो
में सफलता प्राप्त करेगें। शत्रु पक्ष पराजित होगा। पत्नि का स्वास्थ बाधायुक्त रह
सकता है। व्यापार क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में वृद्धि के योग है।
वृष - इस राशि वालो के लिये यह वर्ष सामान्य रूप से शारिरिक पीड़ा दे सकता है। शरीर
पर पित्त प्रकोप सम्भव है परन्तु सामाजिक दृष्टि से मान सम्मान प्रदान करने वाला
है। रूके हुए कार्य पूर्ण होगें कुछ यात्राएं अधिक हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों
में व्यय होगा।
मिथुन - इस राशि वालो के लिय यह वर्ष सामान्य रूप से शुभदायक होगा। व्यापार मे
वृद्धि होगी मानसिक तनाव संभव है। भूमि-भवन, वाहन के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।
धन सम्बन्धि प्रगति होगी। पारिवारिक मतभेद के योग है।
कर्क - इस राशि वालो के लिये वर्ष शुभदायक है। शनि का ढईया प्रभाव रहेगा। आर्थिक
स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी निकट सम्बन्धी से धोखा मिल सकता है। परन्तु अपने साहस
एंव विश्वास के द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे
तथा रोगादि के कारण धन व्यय के भी योग है।
सिंह - इस राशि वालो के लिये व्यापार के लाभ, नौकरी में पदो़न्नति, भाई बन्धुओं की
उन्नति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा के विशेष योग है। माता-पिता की प्रसन्नता विशेष होगी
जिससे सुख शांति समृद्धि प्राप्त होगी परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेत्र
सम्बन्धित पीड़ा तथा सिर में दर्द सम्भव है।
कन्या - इस राशि वालों के लिये शनि की साढ़े साती के कारण पारिवारिक तथा आर्थिक
समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नवम्बर महीने से कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।
रूके हुए धन मिलेगें। अपने तथा प्रशासनिक लोगो से भी लाभ प्राप्त होगें। वाद-विवाद
मे विजय प्राप्त होगी। जरूरत से अधिक (पूर्ण) साहस होने से सभी कार्य सम्पन्न
होगें।
तुला - इस राशि वालो के लिये यह वर्ष सामान्य रूप से शारीरिक रोग तथा पीड़ा देने
वाला होगा। अपने लोग विरोधी सिद्ध होगे। सन्तान की ओर से सुख प्राप्त होगा। नौकरी
में उन्नति मिलेगी। जमीन-जायदाद सम्बन्धी लाभ के योग हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ
प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय तथा कर्ज मुक्ति से जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक - इस राशि वालों के लिये यह वर्ष कुछ अधिक खर्चीला रहेगा। उदर विकार सम्भव है।
विद्या क्षेत्र में प्रगति होगी। अनर्गल क्रोध से विवाद पैदा होगा जिससे अपने ही
मित्र परायों सा व्यवहार करेगें। अपने से कम अवस्था वालो से अच्छे सम्बन्ध होगें।
अचानक फिजूल खर्चो में वृद्धि होगी।
धनु - इस राशि वालों के लिये यह वर्ष उत्तम है। शिक्षा क्षेत्र में सफलता के साथ
ही नौकरी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में भी लाभ होगा। न्यायालय सम्बन्धी कार्य बनेंगे।
गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। इस समय आप कर्ज ना ले यह आपके हित में होगा। चेहरे
पर दाने तथा अधिक मुहाँसे आपके सुन्दरता को बिगाड सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष
ध्यान रखे। वाहनादि चलाने मे सावधानी बरतें।
मकर - इस राशि वालो के लिये यह वर्ष शुभदायक है। आकस्मिक धन लाभ होगा नौकरी मे
उन्नति होगी। अपने लोगो का सहयोग मिलेगा। परिवार मे अचानक किसी के रोग युक्त होने
से दिनचर्या बाधित होगी। इस समय में उधार के रूप मे दिया गया धन वापस होने की
सम्भावना कम होगी। वाणी पर अनियन्त्रण बने काम बिगाड़ सकता है।
कुम्भ - इस राशि वालो के लिये यह वर्षशुभदायक है। घर में शादी-विवाह आदि मंगल कार्य
होंगे। आकस्मिक धन लाभ तो होगा परन्तु अपव्यय के कारण ऋृणभार भी बढ सकता है। अपने
निकट सम्बन्धी कुछ आपसे परेशान रहेंगे। सन्तान सम्बन्धी सुख में वृद्धि तथा विधा
एंव नौकरी लाभ मिलेगा। भूमि-भवन, वाहन का भी सुख देने वाला यह वर्ष होगा।
मीन - इस राशि वालो के लिए यह वर्ष सुख संसाधनों से युक्त होगा। धार्मिक कार्यों
मे अधिक रूचि होगी। कारोबार मे प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहेगा। देव,
गुरू, ब्राह्यण, गौ के प्रति आस्था बढ़ेगी जो कि आपके लिए मंगलकारक है। मातृ पक्ष से लाभ के
योग है। सम्भव है आप अपना मकान निर्माण करें। कृषि सम्बन्धी रोजगार में प्रगति
होगी तथा यात्राओं से भी लाभ का योग है।

No comments:
Post a Comment