Thursday, 13 March 2014

जनता की होली









































एक तो फागुन का महीना, उस पर चुनावी साल.. जब सब खेलेंगे होली तो भला भोली-भाली जनता क्यों पीछे रहे। खेल डाली जनता ने भी होली.... जनता के रंगों यानी स्याही से स्याह हुए “दुनिया के सबसे ईमानदार नेता” मफलरधारी अरविंद केजरीवाल, इन्हीं के साथी ‘आप’ पार्टी के मीठा यादव... सॉरी सॉरी योगेन्द्र यादव जी और इन्वेस्टर्स का पैसा होली की भांग समझ कर पी गए ‘सहारा श्री’... अरे विश्वास जी को तो हम भूल ही गए.. वहीं अपने ‘आप’ वाले मासूम कवि कुमार विश्वास जी जिन्हें जनता ने पिचकारी के भ्रम में गलती से अंडे दे मारे... जी, आप सबको जनता की होली मुबारक... वैसे एक बात सोचने की जनता की सबसे बड़ी हिमायती पार्टी ‘आप’ के कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता ने सबसे ज्यादा होली खेली है... मानना पड़ेगा जनता कितना प्यार करती हैं अपने इन आम नेताओं से...

भंग की तरंग में कुछ गलत निकल गया हो तो बुरा ना मानिएगा... भई फागुन का महीना है और होली की रुत है... इतनी मस्ती तो बनती है...

हिन्द प्रहरी संवाददाता

No comments:

Post a Comment