भाजपा के घर-घर मोदी, हर घर मोदी अभियान के तहत पूरे देश में जो नमो टी स्टॉल खोले जा रहे हैं, उनसे भाजपा या मोदी को कोई फायदा पहुंचा हो या ना पहुंचा हो, उन चाय वालों की किस्मत ज़रूर बदल गई है जिनके छोटे-छोटे चाय के खोखों और रेहड़ियों को नमो टी स्टॉल में बदला गया है।
चंडीगढ़ में भी अब तक चार नमो टी स्टॉल खुल चुके हैं। हांलाकि इन टी स्टॉलों पर लोगों की मोदी के साथ चाय पर चर्चा तो नहीं हो पा रही है लेकिन ये टी स्टॉल और इनके मालिक ज़रूर चर्चा का विषय बन गए हैं। शहर में सबसे पहले सेक्टर 45 में नमो टी स्टॉल खोला गया था जिसके मालिक हैं राजू। हमने जब राजू से इस बदलाव की बात की और पूछा कि उनकी दुकान के नमो टी स्टॉल में बदले जाने से क्या कोई फर्क पड़ा है तो उन्होंने बताया कि वो यहां 1990 से चाय की रेहड़ी लगाते आ रहे हैं। पहले उनकी चाय की रेहड़ी का कोई नाम नहीं था। लोग आते थे और चाय पीकर चले जाते थे। सब उन्हें राजू चाय वाला कहकर बुलाते थे। लेकिन जब से उनका टी स्टॉल नमो टी स्टॉल के रूप में बदला है, तब से उनके यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या तो बढ़ ही गई है, उनको भी एक पहचान मिल गई है। “अब लोग उन्हें राजू चायवाला नहीं बल्कि नमो टी स्टॉल का मालिक राजू कहते हैं।”
तेईंस सालों से चाय पिला रहे राजू को कोई नहीं पूछता था लेकिन अब उनकी दुकान खबरों का हिस्सा बन गई है। लोग आकर उनके टी स्टॉल की फोटो खींचते हैं और उनसे बातें भी करते हैं। बहुत सारे स्थानीय नेता भी आकर उनके स्टॉल पर चाय पीते हैं। अक्सर ही उनके स्टॉल पर भीड़ रहने लगी है जिसका मतलब है ज्यादा कमाई।
जब हमने उनसे पूछा कि इस नमो नाम से उन्हें क्या कोई लगाव है, तो राजू ने बताया कि वो मोदी के समर्थक हैं और उन्हें बेहद पसंद करते हैं और अब जब इनके टी स्टॉल का नाम ही मोदी के नाम पर हो गया है तो वो उससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और बेहद खुश हैं। आखिर टी स्टॉल के बैनर पर मोदी के समकक्ष उनका भी नाम और फोटो लगाया गया गया है, इसमें गर्व की बात तो है ही कि आज मामूली चायवाले भी नरेन्द्र मोदी के प्रचार अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
हिन्द प्रहरी संवाददाता

No comments:
Post a Comment