पूरा विश्व सांस बांधे भारत के इन चुनावों को देख रहा था और जब मोदी की जीत की खबर आई तो ग्लोबल मीडिया ने इसे प्रमुखता से दिखाया। मोदी की मां से आर्शिवाद लेते हुए तस्वीर कई गैर हिन्दी समाचार पत्रों के मुखप्रष्ठ का हिस्सा बनी। मोदी की जीत को लेकर भी अलग-अलग अखबारों में अलग-अलग मत दिखे। किसी ने इसे हिन्दुओं की जीत का नाम दिया तो किसी ने साम्प्रदायिक ताकतों की विजय कहा। लेकिन एक बात गौरतलब है..लगभग पूरे विदेशी मीडिया ने ‘भाजपा’ से ज्यादा ‘मोदी’ की जीत को अहमियत दी।
ऐसी रही विश्व के प्रमुख अखबारों की सुर्खियां
‘भारत ने गुजरात के कसाई को प्रधानमंत्री चुन लिया है’ – उम्मत, पाकिस्तान
‘भारत ने चुना मोदी को’ -डेली ऑब्ज़र्वर, ढाका
‘सत्ता में मोदी तूफान’ - डेली सन, ढ़ाका
‘भाजपा ने दिखाया कांग्रेस को बहार का रास्ता’ - डॉन, कराची
‘हिन्दुओं ने दिया हिंदू पार्टी को स्पष्ट जनादेश’ - द न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क
‘भारतीय विपक्ष की भारी बहुमत से जीत, मोदी ने चलाया मतदान का जादू’ - शंघाई डेली, शंघाई
‘मोदी और भाजपा ने दर्ज की भारी जीत’ - द गार्डियन, ब्रिटेन
‘नरेंद्र मोदी की चुनावी जीत ने की भारत में नए युग की शुरुआत’ - द वॉल स्ट्रीट जर्नल, अमरीका
‘राष्ट्रीय चुनावों में बाजी मारने की राह पर भारतीय विपक्ष’ - टाइम, अमेरिका
‘भारत का विपक्ष भारी बहुमत से जीत दर्ज करने की ओर’ - बी.बी.सी, ब्रिटेन
‘मोदी होंगे भारत के नए प्रधानमंत्री’ - जंग, लाहौर
कट्टरपंथी बीजेपी और उसके सहयोगियों को मिला बहुमत – नवा-ए-वक्त, पाकिस्तान
कैसा दिखेगा मोदी का भारत? - सी.एन.एन, लंदन
“देश के 175 मिलियन मुसलमानों के प्रति मोदी के रवैये को लेकर संदेह की स्थिति बरकरार” - फाइनेंशियल टाइम्स, यूके
संकलन- निधि रावत

No comments:
Post a Comment