Wednesday, 19 February 2014

रंग-ए-जहान..... हर तस्वीर कुछ कहती है



1.       उत्तरायन के शहीद


उत्तरायन की पतंगबाज़ी का एक दुखद पहलू यह निर्जीव शरीर भी हैं। यह वो पक्षी हैं जिनकी पतंगों के मांझे में उलझकर जान गई। बिना किसी अपराध के यह मासूम मारे गए। 


1.       राष्ट्रपति ओबामा पर जमकर बरसीं गृहमंत्री मिशेल


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी के बीच अनबन की खबरें काफी समय से मीडिया में आ रही थी। अब इन तसवीरों के आगे तो किसी के कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं रह गई। 

1.       ट्रेडिंग करते भिखारी


जी हां यह भिखारी खुलै पैसों यानि खेरीजी की ट्रेडिंग कर रहे हैं। इनके पास शाम तक भीख में मिली इतनी खेरीज जमा हो जाती है शाम तक वो यह खेरीज एक या दो रुपए ज्यादा में ज़रुरतमंद को दे देते हैं। यहां यह औरत इस पार्किंग ठेकेदार से 20 रुपए लेकर उसे खेरीज में 18 रुपए दे रही है, दो रुपए का फायदा।  

शीर्षक दीजिए और आ जाइए आप भी अखबार में.



.

इस चित्र के बारे में क्या कहना है आपका, अपनी रचनात्मकता दिखाईए और इस चित्र के लिए कोई अच्छा सा शीर्षक लिख कर हमें भेज दीजिए। अगर आपका शीर्षक हमें पसंद आया तो हम उसे आपकी फोटो और संदेश के साथ अगले अंक में छापेंगे। हमें अपना शीर्षक यहां भेजिए hindprahari.chd@gmail.com

No comments:

Post a Comment