Tuesday, 3 June 2014

बेतुके बोल.. जिम्मेदार पद,गैर जिम्मेदार बयान


22 बलात्कार होने चाहिए...
-उत्तर प्रदेश गृह विभाग की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में आए प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स आईजी आशीष गुप्ता ने तो बेतुके बोल बोलने में कमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में दस बलात्कार रोज़ होते हैं जो प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से ज्यादा नहीं है- “नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के अनुसार उत्तरप्रदेश में प्रतिदिन दस बलात्कार होते हैं जिसमें 60 से 65 फीसद बलात्कार शौचालय जाते वक्त होते हैं। जितना उत्तरप्रदेश की आबादी है यदि उसके अनुसार यह आंकड़ा दर्शाए तो यहां 22 बलात्कार रोज होने चाहिए जबकि केवल 10 होते हैं”।


आप तो सुरक्षित हैं ना...?
-बदायुं मामले के लेकर जब एक महिला पत्रकार उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री जी गुस्सा गए। जवाब देने की बजाय उल्टा सवाल दाग दिया.. “अभी आपको तो कोई खतरा नहीं हुआ...?” और जब पत्रकार ने कहा नहीं, तो मुख्यमंत्री ने कहां- “धन्यवाद, बहुत धन्यवाद...। अब यहीं प्रचार करिएगा..”




तो जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं रहेगा..

भाजपा मंत्री जितेन्द्र सिंह द्वारा अनुच्छेद 370 की बात उठाए जाने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बेहद खफा हो गए और उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की-
“मेरे शब्द याद रखना और इस ट्वीट को भी सेव कर लीजिए कि बहुत समय बाद जब मोदी सरकार एक पुरानी याद बन जाएगी तब या तो जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होगा या फिर वहां अनुच्छेद 370 तब भी लागू होगा।”
 “अनुच्छेद 370 ही जम्मू कश्मीर और शेष भारत के बीच इकलौती संवैधानिक कड़ी है। इसको हटाने की बात केवल गलत ही नहीं गैरजिम्मेदाराना भी हैं।”

                                                                          370 को मजबूत करें मोदी सरकार..
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी इस बात से कम खफा नहीं थी उन्होंने तो मोदी सरकार को इसे मजबूत करने की सलाह दे डाली।
“इस धरती पर कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर के लोगों से अलग नहीं कर सकती। कोई भी पार्टी या दल अगर ऐसा करने की कोशिश करता है तो इसका मतलब यह होगा कि जम्मू कश्मीर देश से अलग हो जाएगा। बल्कि मोदी सरकार को इसे मज़बूत करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए”।


जोकर राहुल?
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएच मुस्तफा ने कह डाला- “ उसे (राहुल को) पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। उसे अब पार्टी में नहीं रहना चाहिए। अगर वो खुद इस्तीफा नहीं देता तो उसे हटा देना चाहिए। उसने चुनाव के दौरान एक जोकर की तरह हरकतें की हैं”। आपको यह भी बता दें कि मुस्तफा को पार्टी से निकाल दिया गया है।


हिन्द प्रहरी संवाददाता



No comments:

Post a Comment